• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

पुष्पांजलि राकेश देवांगन व मनोज साक्षी ने भरा जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन

Share

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन खरीदने व फार्म जमा करने के अंतिम दिन तीन फरवरी को जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर की अगुवाई में जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियो ने भरा नामांकन

धमतरी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन खरीदने व फार्म जमा करने के अंतिम दिन तीन फरवरी को जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर की अगुवाई में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 छाती क्षेत्र के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पांजलि राकेश देवांगन व क्षेत्र क्रमांक 11 के लिए प्रत्याशी मनोज साक्षी ने ग्रामीणों व समर्थकों की भीड़ के साथ नामांकन जमा करने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। रिटर्निंग आफिसर के पास अपना नामांकन जमा किया। दोनों के नामांकन जमा करने से समर्थकों में काफी उत्साह है। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर , चमन साहू, राकेश देवांगन, सतीश चंद्राकर, टीकाराम साहू, राजेन्द्र देवांगन, राजेन्द्र चंद्राकर, तेजराम ध्रुव, ज्योति देवांगन, अभिषेक देवांगन, देवांशू देवांगन, होमेश्वर साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, वेदप्रकाश साहू, अनिल सागर, ललित यादव, फल्लेश साहू , पुष्पेन्द्र साहू , नेत्र प्रकाश रामटेके, हेमन्त साहू ,समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *