• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

ग्राम उसलापुर में गुरु घासीदास बाबा की जयंती के मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए निशु चंद्राकर

Share

ग्राम उसलापुर में गुरु घासीदास बाबा की जयंती हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर शामिल हुए।

धमतरी/ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती के आश्रित ग्राम उसलापुर में आयोजित मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर सम्मिलित होकर जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु धासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र वासियों को गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक सतीश चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिन्हा, पंच अवध चेलक, ललित यादव,अध्यक्ष युवा सतनाम समाज योगेश बांधे, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास ने सबको सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज में फैले कुरीतियों सामाजिक विसंगतियों भेदभाव छुआछूत की भावना को दूर किया। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सतनामी केवल विशेष जाति वर्ग नहीं है अपितु जो परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के दिखाए मार्ग पर चले, सत्य मार्ग पर चलता है वही सतनामी है। वरिष्ठ नागरिक सतीश चंद्राकर ने कहा की आज हम बाबा गुरुघासीदास की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह एक महान संत, समाज सुधारक, और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों, दलितों, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया था। इस दौरान चेतन चेलक, महेश्वर बांधे, लक्ष्मीकांत ढीढी, बसंत चेलक, टेकराम ढीढी, नरेन्द्र चेलक, गोपाल ढीढी, रेखचंद चेलक, रवि ढीढी, जीवन ढीढी, नेहरू बांधे, आकाश ढीढी, रोहित बांधे, गुलाब चंद, हेमन आडील, भीखम बंजारे, संजय बांधे, खेमलाल आडील, व बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *