रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, झारखंड (ज़िला पलामू) की ओर से 10 फरवरी 2026 को “मुस्लिम बिदारी मुहिम” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

पलामू/रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, झारखंड (ज़िला पलामू) की ओर से 10 फरवरी 2026 को “मुस्लिम बिदारी मुहिम” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब शादाब रज़वी साहब एवं ज़िला पलामू अध्यक्ष जनाब जहांगीर आलम साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकता की आवश्यकता पर बल दिया तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत पांकी प्रखंड अध्यक्ष पद पर एजाबुल उर्फ (गुड्डू) जी को मनोनीत किया गया, जबकि पांकी शहर अध्यक्ष के रूप में तनवीर आलम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में ज़िला इकाई पलामू (झारखंड) के सदस्य जहांगीर आलम, नेहाल अंसारी, अकमल खान, एजाबुल हसन, महबूब आलम, इजाउल अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि रज़ा यूनिटी फाउंडेशन वर्तमान में देश के सात राज्यों में सक्रिय है और सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
