• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

BJP On Nyay Yatra: कांग्रेस की न्याय यात्रा पर BJP का तंज.. कहा, राहुल गांधी के आने से होगा प्रदेश का मनोरंजन

Share

रायपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी न्याय यात्रा के दौर में हैं। राहुल गांधी सैकड़ो कांग्रेस नेताओं ने साथ मणिपुर से महाराष्ट्र की न्याय यात्रा पर निकले हैं। उनकी यह यात्रा कुछ ही दिनों बाद छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश करने वाली हैं, ऐसे में अब भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा ने इस यात्रा को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा हैं, उन्होंने इस बार राहुल गांधी पर भी तंज कसा हैं।

पार्टी के प्रमुख संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि इस यात्रा से छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का हास्य व्यंग प्रसंग चलेगा। प्रवक्ता ने दावा किया हैं कि राहुल गांधी जहां-जहां गए हैं कांग्रेस वहां से समाप्त होती गई है। उनकी यात्रा 11 की 11 सीटों पर रहे, क्योंकि हमारा लक्ष्य 11 है। बकौल संजय श्रीवास्तव राहुल गांधी की यात्रा के बाद उनके वोट परसेंटेज में बढ़ोतरी होगी। उनकी न्याय यात्रा सिर्फ यही है कि हास्य व्यंग्य के प्रसंग चलेंगे, छत्तीसगढ़ की जनता का मनोरंजन होगा।

प्रदेश में भी न्याय यात्रा

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 जिलों से गुजरेगी।भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर से गुजरेगी। यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारी की हैं। जिन जिलों से यह यात्रा गुजरेगी वहां संगठन को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *