• Sun. Oct 19th, 2025

अम्बेडकर वार्ड से युवा और शिक्षित गीतराम सिन्हा हो सकते हैं पार्षद पद के बेहतर दावेदार

Share

अम्बेडकर वार्ड से पार्षद पद के लिए गीतराम सिन्हा का नाम चर्चा में है। गीतराम न केवल युवा और शिक्षित हैं, बल्कि पेशे से एक वकील भी हैं।

धमतरीं/अम्बेडकर वार्ड से पार्षद पद के लिए गीतराम सिन्हा का नाम चर्चा में है। गीतराम न केवल युवा और शिक्षित हैं, बल्कि पेशे से एक वकील भी हैं। उनका शिक्षित और पेशेवर होना उन्हें इस पद के लिए योग्य बनाता है।

गीतराम सिन्हा वर्तमान में कांग्रेस के जिला आईटी सेल के अध्यक्ष हैं। उनके इस पद पर रहने के कारण वे जिले के हर वर्ग के लोगों के बीच पहचाने जाते हैं। धमतरी जिले में उनकी एक मजबूत छवि है, जो उनके सामाजिक जुड़ाव और कार्यशैली को दर्शाती है।

उनकी शिक्षा और पेशे के साथ-साथ लोगों से उनका संवाद और जुड़ाव उन्हें एक बेहतर जनप्रतिनिधि बनने की क्षमता प्रदान करता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गीतराम सिन्हा वार्ड के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त आवाज बन सकते हैं।

ऐसे में अम्बेडकर वार्ड से गीतराम सिन्हा का पार्षद पद के लिए दावेदारी करना न केवल वार्ड के लिए लाभदायक होगा, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का एक उदाहरण भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *