• Wed. Oct 22nd, 2025

पुलिस प्रशासन में हुई फेरबदल,काफी लंबे समय से काबिज कर्मियों का भी हुआ तबादला

Share

 *एसपी धमतरी ने प्रशासनिक कसावट हेतु किया बड़ा तबादला आदेश जारी*

■ *02 उपनिरीक्षक,11 सहायक उपनिरीक्षक एवं 20 प्रधान आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण*

■  *काफी लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ कर्मियों का भी किया गया तबादला*

धमतरीं/ जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है।

इस आदेश के अंतर्गत –

02 उपनिरीक्षक (उनि.),

11 सहायक उपनिरीक्षक (सहा. उपनिरी.),

तथा 20 प्रधान आरक्षक

का जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में स्थानांतरण (ट्रांसफर) किया गया है।

✦ *लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों का भी तबादला*

◆  कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही थाने/चौकी में पदस्थ थे। संगठनात्मक मजबूती एवं कार्य की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मियों का भी स्थानांतरण किया गया है।

✦  तबादला का उद्देश्य जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना,

● पुलिसिंग में गति एवं पारदर्शिता लाना,

● तथा कार्यप्रणाली में नवीनता और संतुलन बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *