• Wed. Oct 22nd, 2025

वनोपज व्यवसायी संघ का बैठक हुआ सम्पन्न।

Share

जिला वनोपज व्यवसायी संघ की वार्षिक मीटिंग माडमसिल्ली रेस्ट हाउस मे रविवार को संपन्न हुई।

धमतरी/ जिला वनोपज व्यवसायी संघ की वार्षिक मीटिंग माडमसिल्ली रेस्ट हाउस मे रविवार को संपन्न हुई।। सर्वप्रथम संगठन के अध्यक्ष अरविंद दोषी जी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धिया बताई, तत्पश्चात अध्यक्ष अरविंद दोषी जी ने नई कार्यकारिणी के गठन के विषय में लोगों से सुझाव मांगा जिसमें सभी वनोंपज संघ के साथियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर इश्तियाक रोकडिया (गोलू )सचिव पद पर हरलाल साहू व कोषाध्यक्ष के पद पर सुरेश राठी का निर्विरोध निर्वाचन एकमत के साथ हुआ।।। तत्पश्चात संघ के संरक्षक मदन लुनावत जी पूर्व अध्यक्ष नितिन चितलिया जी व संघ के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद दोषी जी ने नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की और इनका स्वागत किया गया।। मंच में नए अध्यक्ष इश्तियाक रोकडिया को जगह दी गई।।। इसके बाद नए अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छा से स्वागत किया और अपने अध्यक्ष जी उद्बोधन में वनोपज व्यवसाय के हित में सदैव तत्पर रहने का वादा किया।।। वन उपज संघ के और भी मेंबरों ने अपनी मांग और सुझाव रखी।।। जीस पर नए अध्यक्ष ने जल्द से जल्द कार्य करने का भरोसा दिलाया।।। मीटिंग के पश्चात संघ के सभी सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी ।।।इस मीटिंग में प्रमुख रूप से मदन लुनावत , नितिन चितलिया , अरविन्द दोषी ,सत्यनारायण राठी ,हाजी इकबाल रोकडिया, हाजी इस्माइल खत्री, पवन भंसाली, प्रशांत लोढ़ा ,गुलाम रोकडिया, दिनेश खंडेलवाल, शरीफ रोकडिया, बंटी चिमनानी, सलीम रोकडिया शब्बीर मेमन, गौरेश शाह, तनवीर उस्मान, प्रयंक शाह, ज्ञानीराम रामटेके, आदित्य खंडेलवाल ,अनंत शोयब रोकड़िया, संतोष शाह ,विशाल शाह नरेश बंग, इमरान खिलची इत्यादि सदस्य गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे अंत में सचिव हरलाल साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया ।।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *