• Sat. Oct 18th, 2025

स्वच्छता में सफाई कर्मचारियों का योगदान अहम, सम्मान कर बढ़ाया हौसला

Share

युवा पीढ़ी की नई सोच,स्वच्छता में सफाई कर्मचारियों का योगदान अहम, सम्मान कर बढ़ाया हौसला,नवमित्र दुर्गा उत्सव समिति विवेकानंद वार्ड ने किया सफाई कर्मचारियों का सम्मान

धमतरी/ पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, इस दौरान जनप्रतिनिधि व नेता कुछ देर सफाई कार्य में हिस्सा ले फोटो खिंचाकर रवाना हो जाते है, दूसरी ओर सफाई कर्मचारी रोजाना वार्ड की सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने में अहम योगदान निभाते है। भले ही निगम कर्मियों की ड्यूटी है कि वह शहर को स्वच्छ रखे लेकिन उनके कार्यो के बिना स्वच्छता का सपना साकार नहीं हो सकता, स्वच्छता में सफाई कर्मियों के योगदान को सराहते हुए विवेकानंद वार्ड में युवाओं की समिति नवमित्र दुर्गा उत्सव समिति नवरात्र उत्सव पश्चात विजय दशमी (दशहरे) के अवसर पर रावण दहन पश्चात  वार्ड के दो सफाई कर्मी देवेन्द्र सोना, पंकज रजक का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया। समिति का कहना है कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना न सिर्फ हमारा कर्तव्य है, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। ये कर्मचारी हमारे वार्ड को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते है, इसलिए जब स्वच्छता की बात आए तो सम्मान के पहले हकदार सफाई कर्मचारी ही है, सम्मान से कर्मचारियों में अपने काम को बेहतर ढंग से करने का जज्बा पैदा होता है और बेहतर सेवा का हौसला भी बढ़ता है। समिति के देवेश अग्रवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे वार्ड और शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे नियमित रूप से कूड़ा उठाते हैं, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हैं। सफाई कर्मचारियों के काम से बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है। वे गंदगी और कूड़े को हटाकर बीमारियों के फैलने के खतरे को कम करते हैं। अगर सफाई कर्मचारी काम न करे तो वार्ड में सिर्फ गंदगी का साम्राज्य नजर आएगा, उनके कार्यो के लिए उनका हौसला बढ़ाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वार्ड के वरिष्ठ सुभाष गुप्ता, राजेंद्र माहेश्वरी, पूर्व पार्षद सुशील तिवारी ने कहा कि सफाई कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे कूड़े को सही तरीके से निपटाकर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। सफाई कर्मचारियों के काम से सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। वे लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में मदद करते हैं। सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाते हैं और समाज के लिए अपना योगदान देते हैं। सफाई कर्मचारियों के योगदान को पहचानना और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और उनके काम को महत्व देना चाहिए | वंही स्वच्छता दूत देवेन्द्र सोना एवं पंकज रजक नें कहा कि वास्तव में विवेकानंद कॉलोनी के लोगो द्वारा हमेशा से परिवार के सदस्य की तरह ही हमेशा हम लोगो से परिवार के सदस्य की तरह ही हमको अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं और वर्षों से कॉलोनी के लोग हमको सम्मान दे रहे हैं यह सम्मान नहीं वास्तव में व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने का माध्यम है व्यक्ति की पहचान नाम से नहीं काम से होती है वास्तव मैं यह सम्मान पाकर आज हम गौरन्वित हैं। इस अवसर पर आकाश साधवानी, सृजन सिन्हा, नयन सुखवानी, अनुज अग्रवाल, उमेश शाह, हिमांशु केसवानी, विशाल रामरख्यानी, राहुल अग्रवाल, मनजोत बिंद्रा, सानिध्य मिश्रा, गूंज सोनी, राम शर्मा, स्वप्निल गजेंद्र, गुंजल सिन्हा, अनूप सिंह, अंकित मिश्रा, नारायण शर्मा, सन्नी गुप्ता, सन्नी अग्रवाल, निशांत सिंह, सत्येंद्र शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, निर्मल साहू, नितिन महावर, सत्यम गंजीर, खिलावन साहू, अंश लखवानी, सुमित नागवानी, कमल केसवानी, भावेश बक्शानी, विराज शाह, पृथु तिवारी, उदित माहेश्वरी, पीयूष सिंह, हेमंत ग्वाल, अमित वरदानी, निखिल वरदानी, हर्ष छाबड़िया, रोहित बक्शानी, सिद्धार्थ केशवानी, यश अग्रवाल, पंकज ग्वालानी, सतीश मूलवानी, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश, कुणाल सिंह, हितेश शाह, निशित सुखवानी, आशीष रामानी, ऋषभ अग्रवाल, आयुष शर्मा, दृष्टांत देवांगन, राहुल शर्मा, जसदीप खालसा, अविनाश साहू, विजय रजवानी, खुशबीर देवगन, वरुण वाधवानी, आरुष महाडिक, शुभांग त्रिपाठी, संजय सिन्हा, अंशुल महाडीक, जितेन शमनानी, अक्षत, प्रियांशु सुखवानी, मौलिक हिंदुजा, आयुष सुखवानी, लोकेश ठक्कर, कुंतल किरण, दिव्यांश सिंह, चीकू शर्मा, गुलाब नागवानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *