• Wed. Feb 11th, 2026

Raipur Crime News: रायपुर शहर के भीतर से नशे की तस्करी.. यहाँ शख्स से 21 किलो गांजा जब्त, नागपुर पहुंचाना था माल

Share

रायपुर: टिकरापारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महाराष्ट्र का एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड में गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 21 किलो 300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक अकोला महाराष्ट्र का रहने वाला आरोपी मुजाहिद को ओडिसा के कोरापुट से नागपुर गांजा ले जाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर मुजाहिद के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *