• Wed. Feb 4th, 2026

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Share

कांग्रेस पुण्यतिथि अवसर पर गांधी को किया याद, 30 जनवरी शुष्क दिवस घोषित नहीं होने पर एसडीएम के नाम शौपा ज्ञापन

धमतरीं/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अवसर पर तहसील कार्यालय समीप गाँधी प्रतिमा के सामने शहर कांग्रेस कमेटी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। साथ ही मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि अवसर पर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शुष्क दिवस घोषित नहीं किए जाने को लेकर रतन बांदा स्थित मदिरा दुकान मे प्रदर्शन कर एसडीएम धमतरी के नाम ज्ञापन सौपा गया कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर को भाजपा सरकार गोडसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाना चाहती है. जो कभी स्वीकार नहीं होगा। इस दौरान मनरेगा बचाओ संग्राम ब्लॉक प्रभारी मनोज अग्रवाल, मनीष साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला महामंत्री नरेश जसूजा, योगेश लाल, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मरकाम, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव उदित नारायण साहू, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, वरिष्ठ नेता अरविंद दोषी, विजय प्रकाश जैन, ब्रजेश जगताप, रामनाथ यादव, मनजीत छाबड़ा, विक्रांत पवार, शैलेन्द्र दीवान, कन्हैया सोनी, गुरु गोपाल गोस्वामी, दीपक साहू, प्रवीण नामदेव, तिलक सोनकर, ज्ञानचंद सिन्हा, अजय डहरिया, भागी ध्रुव, अविनाश मारोठे, सूरज पासवान, आशुतोष खरे, शंकर माखीजा, देवेंद्र देवांगन, जैनुदिन्न रिजवी, हेमंत सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *