भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिला एनएसयूआई द्वारा जिले की तीनों विधानसभाओं में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धमतरीं/भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर धमतरी जिला एनएसयूआई द्वारा जिले की तीनों विधानसभाओं में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में धमतरी स्थित जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नए युवा रक्तदाताओं को प्रेरित करना एवं छात्रों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
वहीं कुरुद विधानसभा क्षेत्र में 56 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए समाज को जागरूक किया।
सिहावा (नगरी) क्षेत्र में एनएसयूआई द्वारा शिक्षा संकल्प अभियान चलाते हुए 15-20 जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके इस सत्र की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च वहन करने का संकल्प लिया गया। इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि एनएसयूआई केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। संगठन आगे भी छात्र हित एवं समाज के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से राजा देवांगन के साथ शुभम साहू ,जय श्रीवास्तव ,नमन बंजारे ,रोशन वन्दे ,फैज़ान रज़ा,नोमेश सिन्हा ,तेजप्रकाश साहू ,सुनील सिन्हा ,तामेश्वर भोयर ,प्रीतम नेताम ,तेजेश्वर देवांगन ,मोनिशा नेताम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे…कुरुद वृक्षारोपण कार्यक्रम में लोकेश साहू ,यश चंद्राकर ,सौरभ पाल ,जागेन्द्र साहू ,नवीन साहू ,होमेन्द्र साहू सहित कॉलेज के छात्र पौधरोपण में सम्मिलित रहे..सिहावा विधानसभा में अरविन्द यादव ,चैतन्य साहू ,व्यंकट देवांगन,लकेश्वर साहू ,भावेश चंदनिया ,विवेक बंजारे ,चंद्रकांत बनर्जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे….
