• Tue. Mar 31st, 2026

एनएसयूआई द्वारा छात्र संघ चुनाव की मांग,सौपा ज्ञापन

Share

दिनांक 30 मार्च 2026 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर जिले के समस्त महाविद्यालयों में एक साथ व्यापक रूप से ज्ञापन सौंपा गया।

एनएसयूआई ने माननीय राज्यपाल महोदय के नाम प्राचार्यों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों को नेतृत्व, सहभागिता एवं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे छात्र समुदाय में निराशा का माहौल है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि शीघ्र छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं की जाती है, तो एनएसयूआई चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

  पीजी कॉलेज धमतरी मे जमकर हुआ हंगामा एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग के साथ प्राचार्य से हर क्लास मे कूलर लगाने की मांग की और जल्द से जल्द न लगने पर 10 अप्रेल को घेराव की चेतवानी दी…

इस दौरान जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और छात्रों के अधिकारों की आवाज बुलंद की।

जिले के महाविद्यालयों में प्रभारी इस प्रकार रहे:

1. नगरी कॉलेज – अरविन्द यादव, राकेश नेताम

2. मगरलोड कॉलेज – लक्की निर्मलकर, भेपेन्द्र कवर, सूरज सिन्हा

3. कुरुद कॉलेज – यश चंद्राकर, जागेंद्र साहू

4. भखारा कॉलेज – सौरभ पाल, देवेंद्र सिन्हा

5. जीजामगांव कॉलेज – युगल बैस, हिमांशु साहू

6. पीजी कॉलेज धमतरी – नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा

7. जेनेसीस कॉलेज धमतरी – यश दुबे, जीत शर्मा

8. गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड – थनेन्द्र कुमार, अज्जू देवांगन

9. महामाया कॉलेज – ओमप्रकाश मानिकपुरी, विनय साहू

10. रिलायंस/फ्लोरेन्स नर्सिंग कॉलेज – विनय गंगबेर, मोनिशा नेताम

11. पोलिटेक्निक कॉलेज रुद्री – जय श्रीवास्तव, गजेंद्र साहू

12. के एल कॉलेज – तेजप्रताप साहू, माहि साहू

13. आमदी कॉलेज – पारस मनी साहू, चितेन्द्र साहू

14. कॉम्पटेक कॉलेज धमतरी – प्रीतम सिन्हा

15. कंडेल कॉलेज – घनश्याम साहू, लिकेस साहू 16. गर्ल्स कॉलेज धमतरी – तेज प्रकाश साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *