• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक ओंकार साहू के अनुसंसा से आमदी नगर पंचायत को 39 लाख रुपये की सौगात

Share

नगर पंचायत आमदी में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कुल 39 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

धमतरी/धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत आमदी में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक ओंकार साहू के प्रयासों से विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कुल 39 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे नगर पंचायत आमदी में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

स्वीकृत कार्यों के तहत नगर पंचायत आमदी में तालाब के पास नीचे पचरी एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख रुपये, कबीर सत्संग भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, सामुदायिक भवन एवं आहता निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमदी में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ-साथ सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, पार्षद पारसमणि साहू, चित्तेंद्र साहू तथा ललिता पटेल ने नगर पंचायत आमदी के लिए इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति दिलाने पर विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से नगरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि विधायक ओंकार साहू के सतत प्रयासों से धमतरी विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *