• Sat. Mar 28th, 2026

शहर हित में 12 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर पार्षद हाशमी ने मुख्यमंत्री, विधायक, महापौर और रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया

Share

पांच करोड़ के कार्यों को पुन स्वीकृति के लिए हाशमी ने मुख्यमंत्री से मांग किया था उसका अधिकतर काम भी इसमें शामिल हैं

धमतरी – शहर के विकास के लिए 12 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली, ये विकास कार्य शहर हित के लिए बेहतर साबित होंगे। शासन बदलने के बाद धमतरी नगर निगम के पांच करोड़ के स्वीकृत कार्य निरस्त हो गए थे, उसे स्वीकृति दिलाने महापौर विजय देवांगन द्वारा प्रयास किया जा रहा था। विधायक ओंकार साहू को भी अवगत कराया गया था। विधायक के साथ उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर ये मांग और शहर हित की मांगे महापौर विजय देवांगन ने एमआईसी मेम्बर और पार्षदों के साथ रखी थी। बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामू रोहरा से भी महापौर ने संपर्क किया। श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराया था। उस समय शहर विकास की मांग प्रमुखता से मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन के उच्च अधिकारियो के समक्ष रखी गयी थी।नवागांव वार्ड के पार्षद हाशमी ने भी महापौर,आयुक्त को ज्ञापन एवं कलेक्टर जन दर्शन में और जन समस्या निवारण पखवाड़ा में आवेदन देकर नगर निगम में पांच करोड़ के कार्यों की पुन: स्वीकृति दिलाने की मांग की थी। जिसमे मुख्य रूप से शहर और गांव वालो के आने जाने और मुख्य मार्ग पर दबाव कम करने बिजली आफिस के पास केनाल में नवागांव वार्ड मार्ग होते हरफतराई पहुंच तक डामरीकरण कर बेहतरीन वैकल्पिक बाईपास मार्ग बनाने और शहर के विभिन्न विकास कार्यों की पुन : स्वीकृति दिलाने की मांग की थी। कुछ दिन पहले भी महापौर ने पांच करोड़ की पुन:स्वीकृति के लिए रामू रोहरा से दूरभाष में चर्चा की थी, जिस पर उन्होंने कहा था कि पांच करोड़ के अलावा विकास के लिए शहर धमतरी को और राशि के लिए प्रयास जारी है। नवागांव वार्ड पार्षद हाशमी की मांग एवं विधायक और महापौर का प्रयास और रामू रोहरा की महत्वपूर्ण भूमिका का परिणाम है कि मुख्यमंत्री द्वारा धमतरी नगर पालिक निगम को शहर विकास हेतु बारह करोड़ की स्वीकृति दिया गया जिसके लिए नवागांव वार्ड पार्षद अवैश हाशमी और वार्ड वासीयों ने मुख्यमंत्री मान.विष्णु देव साय जी का, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का,छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक ओंकार साहू,महापौर विजय देवांगन और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहारा का और अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *