*कानून के दायरे में हो रही कार्रवाई, कांग्रेस कर रही है जनभावनाओं का अपमान – कैलाश सोनकर*
*कांग्रेस की मुख्य विचारधारा भ्रष्टाचार और लूट है- अविनाश दुबे*
*भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में भाजपा हमेशा अग्रणी रहेगी – जय हिंदुजा*
*कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को जन्म दिया है और पीढ़ी दर पीढ़ी उसे आगे बढ़ा रही है – सूरज शर्मा*

धमतरी / नेशनल हेराल्ड मामले में देश भर में सियासत गरमाई हुई है इधर धमतरी में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन एवं कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए उग्र प्रदर्शन किया गया,प्रेस से बात करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर ने कहा नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई पूर्णत: कानून सम्मत है और इसका कोई राजनीतिक पक्षपात नहीं है। यह मामला वर्षों से लंबित है और इसमें न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के तहत ही जांच एजेंसियों ने कदम उठाए हैं। यंग इंडियन लिमिटेड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के बीच हुए संदिग्ध लेन-देन के माध्यम से ₹2000 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया गया। यह सीधे तौर पर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है।कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कानूनी प्रक्रिया को राजनीतिक प्रतिशोध बताना न केवल न्यायपालिका का अपमान है, बल्कि देश की जनता को गुमराह करने की एक कोशिश भी है।भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने कहा कांग्रेस की मुख्य विचारधारा भ्रष्टाचार और लूट है,हज़ारों करोड़ के भ्रष्टाचार का यह मामला सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर है यह बहुत गंभीर है कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर जिलास्तरीय कार्यकर्ता कहीं ना कहीं जेल में है या जमानत में बाहर हैं।
जिला महामंत्री जय हिंदुजा ने कहा भाजपा का स्पष्ट मत है:कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। कांग्रेस को अपने नेताओं को बचाने के बजाय देश के सामने सच्चाई स्पष्ट करनी चाहिए।भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भाजपा हमेशा अग्रणी रही है और रहेगी। भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को आश्वस्त करती है कि कानून का शासन सर्वोपरि रहेगा और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा ने कहा कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार को जन्म दिया है और उनके नेता चाहे कार्यकर्ता उसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
उस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष कवींद्र जैन ,अरविंदर मुंडी , भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा,राजीव सिन्हा ,डीपेंद्र साहू शहर मण्डल अध्यक्ष पवन गजपाल, धनीराम सोनकर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय साहू, मंडल महामंत्री अखिलेश सोनकर,हेमंत चंद्राकर मिश्री लाल पटेल हेमंत बंजारे ,कुलेश सोनी, पिंटू यादव,श्यामलाल नेताम ईश्वर सोनकर, संजय देवांगन,गज्जू कंवर, चंद्रकला पटेल ,नीतू त्रिवेदी,राजीव चंद्राकर,भाजयुमो धमतरी जिला अध्यक्ष कैलाश सोनकर जिला महामंत्री जय हिंदूजा युवा मोर्चा धमतरी शहर मंडल अध्यक्ष सूरज शर्मा धनेंद्र साहू देवेश अग्रवाल सुभाष चंद्राकर कोमल देवांगन गोपाल साहू युवराज मरकाम बाबा साहू दौलत वाधवानी युवराज मरकाम दिग्विजय धरूं राम सोनी नीरज शुक्ला बलराम गुप्ता अनुज तिवारी समीर जयसवाल देवा भाई आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।