• Wed. Feb 11th, 2026

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, एक्स अकाउंट पर शेयर किया मनमोहक वीडियो

Share

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, एक्स अकाउंट पर शेयर किया मनमोहक वीडियो

रायपुर।CM Vishnu Deo Sai :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की है। सीएम साय ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। यह नई फसल के घर आने की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

इसी के साथ ही सीएम साय ने अपन एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि, आ गे हे छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरव संगवारी ,अब खुश होही छत्तीसगढ़ के किसान जब 21 क्विंटल प्रति एकड़ अऊ 3100 रू क्विंटल के हिसाब से भाजपा सरकार खरीदी धान ,छत्तीसगढ़ के जम्मो किसान , जम्मो सियान , जम्मो मितान मन ल हमर छत्तीसगढ़ के लोक परब छेरछेरा के गाड़ा गाड़ा बधई।  बता दें कि आज सीएम साय आज प्रदेश में होने वाले विभिन्न कार्यकर्मों में शामिल होंगे और दो दिनों के लिए बस्तर प्रवास पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *