• Wed. Feb 11th, 2026

वन्यप्राणी सुअर का दावत उड़ाना पड़ा 7 लोगो को महंगा हुए गिरफ्तार।

Share

सुअर के शिकार के मामले में सात – आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई – की जा रही है। बताया गया कि सुअर के शिकार के बाद आरोपियों ने दावत उड़ाई थी।

वनविभाग सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार डीएफओ एवं एसडीओ – के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी के – नेतृत्व में केरेगाँव के वन अधिकारियों का दल ग्राम उरपुटी थाना केरेगाँव के 7 व्यक्तियों को वन्यप्राणी सुअर के शिकार – करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय नगरी में पेश किया जहां उन सातों आरोपियों को रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 15 फरवरी को दोपहर में आरोपियों द्वारा वन्यप्राणी सुअर का शिकार किया गया था। सूचना मिलने पर वन अधिकारियों
द्वारा खोजबीन किया गया, रात्रि हो जाने के कारण मिशन रोक दिया गया। अगले दिन सुबह 7 बजे से ग्राम उरपुटी पहुँचकर पूछताछ किया गया। आरोपियों ने बिना विरोध किये वन्यप्राणी सूअर का शिकार करने एवं पकाकर खाना स्वीकार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में ओमकार सिन्हा परिक्षेत्र अधिकारी केरेगाँव, अनिता सोनवानी बनरौद, पुरषोत्तम पाण्डे मंशाराम साहू राकेश कुंजाम, दानी भारद्वाज, प्रेमलाल निषाद, जितेंद्र नेताम, दुलेश्वर मार्कण्डेय, कुलेस्वर बघेल, पोखराज नेताम, सुदामा निर्मलकर, अमित गजेंद्र केशकुमार सिन्हा, देवव्रत मनोज पुजारी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *