• Sun. Mar 1st, 2026

ऐतिहासिक, विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी वाला बजट – अयाज रजा

Share

भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास, किसानों, महिलाओं, युवाओं और अधोसंरचना को समर्पित बताया।

अभनपुर/भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयाज रजा ने बजट को राज्य के सर्वांगीण विकास, किसानों, महिलाओं, युवाओं और अधोसंरचना को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तिकरण का रोडमैप है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने बजट को “गांव, गरीब और किसान केंद्रित” बताया।

कहा कि बजट में राजस्व प्राप्ति 1,43,000 करोड़ और कुल व्यय 1,72,000 करोड़ रखा गया है। बजट में महिला एवं बाल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। 8,200 करोड़ की महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी निर्माण, 250 महतारी सदन और पोषण योजनाओं के प्रावधान से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी। यह बजट नारी सम्मान और सुरक्षा का बजट है। बजट में युवाओं और शिक्षा के लिए बड़ी घोषणाएं की गई है। सीजी-एसीई योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सहायता, मेगा परीक्षा केंद्र, युवा दर्शन योजना और आईटीआई व पॉलीटेक्निक संस्थानों के उन्नयन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट रोजगार और कौशल विकास को नई दिशा देगा। अयाज रजा ने कहा कि ययह बजट विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *