• Tue. Feb 3rd, 2026

9 वर्षीय बच्ची के साथ शोषण की घटना की रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा कड़ी निंदा

Share

सिविल लाइन थाना, रायपुर क्षेत्र में घटित एक अत्यंत निंदनीय और अमानवीय घटना में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (उम्र लगभग 65 वर्ष), जो कि किराना दुकान संचालित करता था, द्वारा 9 वर्ष की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।

रायपुर/सिविल लाइन थाना, रायपुर क्षेत्र में घटित एक अत्यंत निंदनीय और अमानवीय घटना में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (उम्र लगभग 65 वर्ष), जो कि किराना दुकान संचालित करता था, द्वारा 9 वर्ष की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार किया जाना एक आवश्यक लेकिन प्रारंभिक कदम है।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) इस घृणित अपराध की कड़े शब्दों में निंदा करता है और स्पष्ट करता है कि ऐसे अपराधियों का न कोई धर्म होता है, न समाज। मासूम बच्चों के साथ अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी होता है और उसे कानून के तहत कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए।

संस्था यह मांग करती है कि:

1. आरोपी के विरुद्ध POCSO Act के अंतर्गत फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए।

2. पीड़ित बच्ची और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा, काउंसलिंग और मुआवज़ा उपलब्ध कराया जाए।

3. इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी और जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन यह भी स्पष्ट करता है कि किसी भी अपराध को किसी समुदाय या धर्म से जोड़ना न केवल अनुचित बल्कि सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाने वाला है। संस्था पीड़िता के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव कानूनी व सामाजिक सहयोग प्रदान करेगी।

— जारीकर्ता —

मोहम्मद फहीम हक्कानी 

ज़िला अध्यक्ष

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *