• Sun. Jun 28th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

सहा उप निरीक्षक से बने उप निरीक्षक,एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

Share

 *धमतरी पुलिस के दो सहायक उप निरीक्षक को मिली पद्दोन्नति – उप निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत*

 *एसपी धमतरी ने दोनों अधिकारी को स्टार लगाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

धमतरीं/ पुलिस मुख्यालय रायपुर से आदेशानुसार धमतरी जिले में पुलिस विभाग के दो  अधिकारियों सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन एवं सहायक उप निरीक्षक दक्ष कुमार साहू को योग्यता सूची एवं वरिष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई।

इस अवसर पर एसपी. धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने दोनों अधिकारियों को स्वयं स्टार लगाकर अलंकृत किया तथा मुह मिठा कराकर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आगे उन्होंने कहा “धमतरी पुलिस सदैव कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती अधिकारियों का सम्मान करती है। पदोन्नति न केवल अधिकारियों की उपलब्धियों का परिणाम है बल्कि यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।”

पदोन्नति प्राप्त दोनों अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जनता की सेवा करेंगे।

एसपी. ऑफिस में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने भी पद्दोन्नत हुए दोनों अधिकारी को बधाई दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *