• Sat. Oct 18th, 2025

डीज़ल का जिन्न निकला चिराग से,कांग्रेसियों ने किया बैरिकेट तोड़ प्रदर्शन 

Share

नगर निगम में डीजल घोटाले का मामला गरमाया, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर डीजल घोटाले का मामला सुर्खियों में है।

धमतरी नगर निगम में डीजल घोटाले का मामला गरमाया, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर डीजल घोटाले का मामला सुर्खियों में है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर नगर निगम और महापौर रामू रोहरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव किया। 

 धमतरी नगर निगम में कथित डीजल घोटाले ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नगर निगम में खड़ी गाड़ियों और यहाँ तक कि पल्सर बाइक जैसे दोपहिया वाहनों में भी डीजल भरवाने का घपला किया गया है। इस मामले को उजागर करने के लिए कांग्रेस ने आरटीआई के तहत प्राप्त दस्तावेजों का हवाला दिया है।

विजुअल्स (प्रदर्शन की फुटेज): बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक, गोल बाजार, और सदर बाजार होते हुए नगर निगम तक रैली निकाली। इस दौरान एक पल्सर बाइक को ट्राले पर रखकर अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसने बाजार में लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनकारियों ने “चोर है, चोर है, रामू रोहरा चोर है” जैसे नारे लगाए।

 नगर निगम को प्रशासन ने बैरिकेड्स से घेर रखा था, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन बैरिकेड्स को तोड़कर निगम परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। एक महिला कार्यकर्ता ने चूड़ियाँ दिखाते हुए महापौर के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की सलाह दी, लेकिन निगम के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए।

“नगर निगम में डीजल चोरी और उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे कई मुद्दों को दबाया जा रहा है। यह भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। महापौर रामू रोहरा अपने लोगों को बचा रहे हैं। अगर इस घोटाले की जांच नहीं हुई, तो हम कोर्ट का रुख करेंगे। जनता के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

“आरटीआई से हमें पर्ची मिली है, जिससे साफ है कि लाखों रुपये का डीजल घोटाला हुआ है। महापौर अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे, चाहे जेल जाना पड़े। भ्रष्टाचारियों को जेल भेजकर रहेंगे।”

रिपोर्टर: दूसरी ओर, बीजेपी पार्षद विजय मोटवानी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया है। उनका कहना है कि नगर निगम में कोई भ्रष्टाचार नहीं हो रहा और यह सब केवल बदनाम करने की साजिश है।

“कांग्रेस के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है। नगर निगम में विकास कार्य हो रहे हैं, भ्रष्टाचार का कोई नामोनिशान नहीं है। यह सिर्फ नगर निगम की छवि खराब करने की कोशिश है।”

रिपोर्टर: नगर निगम आयुक्त ने इस मामले में 15 दिनों के भीतर जांच का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि पूर्व में जांच अधिकारी की तबीयत खराब होने के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई थी। अब यह देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या यह घोटाला उजागर हो पाता है।

एंकर: धमतरी में डीजल घोटाले का यह मामला सियासी रंग ले चुका है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस मामले में आगे क्या होता है, यह तो वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *