• Sat. Jun 27th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत धमतरी में शिविर आयोजित

Share

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आवेदन हेतु भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी में 10 से 12 मार्च तक शिविर आयोजित

धमतरीं/बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। प्राचार्य, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक धमतरी एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि धमतरी जिले के युवाओं के लिए योजना के अंतर्गत पंजीयन, आवेदन हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक रूद्री, धमतरी में 10 से 12 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है।
योजना के अंतर्गत 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब/नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप हेतु आवेदन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) प्रारंभ किया गया है। जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है, आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *