• Sun. Jun 28th, 2026

Dhamtari News

जनता के लिए,जनता के साथ

उम्मीद ग्रुप को “इजाज-ए-लूतरा” से सम्मानित किया गया

Share

उम्मीद ग्रुप ने इस सम्मान के लिए तहेदिल से इंतजामियां कमेटी और आवाम का शुक्रिया अदा किया।

अल्हम्दुलिल्लाह, छत्तीसगढ़ के मशहूर सूफी संत हजरत इंसान अली शाह रहमतुल्लाह तआला अलैह के 66वें उर्स के मौके पर लूतरा शरीफ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में इंसानियत की खिदमत और समाजसेवा के कार्यों के लिए धमतरी की उम्मीद (मुस्लिम सर्व समाजसेवी संस्था) को “इजाज-ए-लूतरा” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान लूतरा शरीफ की इंतजामियां कमेटी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें उम्मीद संस्था को उनकी समाज के प्रति उल्लेखनीय सेवाओं और इंसानियत की बेहतरी के लिए किए गए कार्यों के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

उम्मीद ग्रुप ने इस सम्मान के लिए तहेदिल से इंतजामियां कमेटी और आवाम का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *